February 17, 2026

पप्पू यादव ने संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देशानुसार हरे राम को राष्ट्रीय सचिव, राजीव मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार सिंह और हरेंद्र मिश्रा को प्रदेश महासचिव, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बृज मोहन सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामप्रवेश यादव, उपेंद्र प्रसाद सिंह, बक्सर जिलाध्यक्ष परमानंद यादव, कैमूर जिलाध्यक्ष शास्त्री सिंह यादव, मुन्ना राम को पटना एससी-एसटी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इन सभी के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, महासचिव संदीप सिंह समदर्शी, मो. जावेद इकबाल एवं युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी के नेतृत्व में पार्टी का संगठन पूरी मजबूती के साथ आम जनों के दुख दर्द दूर करने में पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप पूरी सक्रियता के साथ अपना योगदान देंगे।

You may have missed