February 15, 2026

पप्पू यादव को बड़ा झटका : राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने जाप से दिया इस्तीफा

फुलवारी शरीफ। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पप्पू यादव को बड़ा झटका लगा है। जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज़ अहमद पार्टी ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पदेन सचिव और केंद्रीय कोर कमिटी सहित सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी के भटकते राह और अलोकतांत्रिक निर्णय के कारण मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसी परिस्थिति में पार्टी में कार्य नहीं कर सकता हूं। मैंने इस आशय की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को भी दे दिया है।
एजाज ने आगे कहा कि वह अपने समर्थकों और लोगों से विचार-विमर्श करके आगे के राजनीतिक फैसले की जानकारी का खुलासा शीघ्र ही करेंगे। मेरे संघर्ष और आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का संघर्ष में साथ देने के लिए शुक्रिया और उनसे मैं अपील करता हूं कि आप अपने संघर्ष और आंदोलन के साथी का साथ दें, जिससे कि विचारों और बिहार के हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके।

You may have missed