January 17, 2026

पटना में एक डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप, जानें पूरा माजरा

पटना। पटना में एक डीएसपी के ऊपर हत्या की साजिश रचने और महिलाओं के साथ गलत काम करने का गंभीर आरोप लगा है। यह गंभीर आरोप डीएसपी की पत्नी ने खुद लगाया है। पीड़ित पत्नी ने थाने में अपने पति के खिलाफ मारपीट और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना राजधानी के दानापुर इलाके की है।
मिली जानकारी के अनुसार रूपसपुर थाना में बीएमपी एक के सीनियर डीएसपी कमला कांत प्रसाद के खिलाफ पत्नी आनंद तनुजा ने खुद थाने में आवेदन दिया है। जिसमें अपराधियों के साथ मिलकर सड़क दुर्घटना में पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। रुपसपुर थाना पुलिस आज तब परेशान हो गई, जब एक डीएसपी की पत्नी शिकायत दर्ज कराने आ गई। पत्नी ने डीएसपी कमलाकांत प्रसाद पर आरोप लगाया कि वे मारपीट करते हैं, साथ ही हत्या की साजिश भी रच रहे हैं। इस सनसनीखेज आरोप से रूपसपुर थाना के पदाधिकारी परेशान हो गए। हालांकि बाद में आरोपी पति डीएसपी कमलाकांत प्रसाद भी पहुंचे और उन्होंने अपने ऊपर लगाये आरोपों को निराधार बताया। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने जो आरोप लगाये हैं, उसकी विस्तृत जांच की जाएगी। मामला इसलिए ज्यादा संवेदनशील है, क्योंकि आरोप एक पुलिस पदाधिकारी के ऊपर लगे है। यह आरोप तब और भी संगीन हो जाती है जब पत्नी ही अपने डीएसपी पति पर हत्या की साजिश रचने का शिकायत कर रही हैं। मामले की जानकारी वरीय पलिस पदाधिकारियों को दे दी गई है। जैसा मार्गदर्शन प्राप्त होगा, वैसी कार्रवाई की जायेगी।

You may have missed