November 21, 2025

पटना में अवैध संबंध के शक में पति ने उठाया खौफनाक कदम, फिर जानें क्या कहा

फुलवारी शरीफ। राजधानी पटना से सटे फुलवारी में एक सनकी पति ने कैंची घोंपकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। इसके बाद वह खुद फुलवारीशरीफ थाना पहुंचा और गुनाह कबूल करते हुए कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लीजिए, मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है। उक्त घटना फुलवारी के ब्रह्मपुर की है।
जानकारी के मुताबिक मो. जुनैद ने शनिवार सुबह करीब साढे नौ बजे पत्नी अजमती खातून ऊर्फ पिंकी की हत्या की। पिंकी की उम्र करीब 40 साल थी। पिंकी की हत्या के बाद जुनैद करीब सवा दस बजे थाना पहुंचा और हत्या की बात कबूल की। जुनेद की बात सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी चौंक गए। तुरंत जुनैद को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर पर पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया। पुलिस घर पहुंची तो देखा कि पिंकी का शव बिस्तर पर पड़ा है। जुनैद ने पिंकी के शरीर में कई बार कैंची घोंपा था, जिससे उसके घर में खून फैला था। पिंकी के कपड़े भी खून से तर बतर थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कैंची को भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम बुला कर साक्ष्य को जमा किया गया है।


मूल रूप से दरभंगा के कुशेश्वर स्थन की रहने वाली मृतका की तीसरी शादी फुलवारीशरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला निवासी आरपीएफ से रिटायर अमानुल्लाह खान के 30 वर्षीय पुत्र मो. जुनैद से 15 फरवरी को हुयी थी। इससे पूर्व मृतका की शादी दरभंगा के मो. क्यूम खान और मुजफ्फरपुर के शमशाद खान से हुयी थी। पहले पति से एक बेटा और दूसरे पति से भी एक बेटा है। पहले पति से 18 वर्ष का बेटा फैसल खान, जो अहमदाबाद में रेलवे कैटिरिंग में काम करता है। जबकि दूसरे पति से 7 वर्ष का बेटा है, जो स्थानीय स्कूल में क्लास वन में पढ़ता है। मृतका के आचरण के चलते दोनों पति ने छोड़ दिया था। इसी दौरान संजय ठाकुर मृतका के जीवन में आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय ठाकुर ने ही ब्रहमपुर गांव में जमीन खरीद कर मकान बनाया था। वह भी मृतका को छोड़ दिया और कहीं चला गया। वर्तमान पति मो. जुनैद ने होम लॉन दिलाने के लिए मृतका के संपर्क में आया और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गया। थानेदार मो. रफीकुर रहमान ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवैध संबध और रुपए के लेन देन का मामला है। पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है।
आरोपी जुनैद ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का कई लोगों से अवैध संबंध था, जिसका वह विरोध करते हुए कई बार उसे समझाया लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। अंतत: उसे खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं मृतका के परिवार वालों का कहना है कि करीब डेढ साल से दोनों एक साथ रहते थे। मो. जुनैद बेरोजगार है। मृतका ने जुनैद पर शादी का दवाब डालती रही। इस संबंध में मृतका की बहन की बेटी कहकशां ने बताया कि जुनैद ने होम लोन दिलाने के नाम से 80 हजार रूपया लिया था। अब तक वह होम लोन नहीं दिला पाया और हर दो-चार दिन में मारपीट करके दो-चार हजार रुपए मांगता था। सात वर्षीय बेटा समीर ने बताया कि घटना की सुबह भी पापा और मम्मी से लड़ाई हो रही थी, तब में स्कूल चला गया।

You may have missed