पटना पहुंचे शक्ति सिंह गोहिल, बोले- बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी सम्मानजनक समझौता
Patna-Jan.31,2019-Bihar Congress Incharge Shakti Singh Gohil, state Congress president Madan Mohan Jha and others are inspecting Gandhi Maidan in Patna for party’s Jan Akanksha Rally. Photo by – Sonu Kishan.
पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी व राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल मंगलवार को पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हवाई अड्डा पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा एवं प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हालांकि श्री गोहिल के विशेष निदेश पर कार्यकर्ता उनको गुलदस्ता, फूल माला एवं कोई उपहार नहीं दे सके।
हवाई अड्डा से गोहिल सीधे सदाकत आश्रम गए। जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री गोहिल ने कहा कि उनकी तरक्की में बिहार के कांग्रेसजनों का आशीष एवं शुभकामना का बड़ा योगदान है। उन्होंने लद्दाख के गलवान में शहीद हुए बिहार के पांच सैनिकों सहित देश के 20 सैनिकों के शहादत को नमन किया और कहा कि पूरा देश शहीदों के शहादत को नमन करता है।
उन्होंने बिहार के कांग्रेसजनों का आह्वान किया वे जनता के बीच सच्चाई को लेकर जायें तथा बिहार में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की जनता को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी बिहार के कांग्रेसजनों के प्रति काफी संवेदनशील हैं तथा आनेवाले विधान सभा चुनाव में हर सहायता पहुंचाने को तत्पर हैं। गोहिल ने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सम्मानजनक समझौता करेगी। उन्होंने कांग्रेसजनों को आह्वान किया कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
बता दें 8 जुलाई को शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे तथा अपराह्न तीन बजे अभियान समिति की बैठक में शामिल होंगे। अभी श्री गोहिल बिहार के कोने-कोने से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
सदाकत आश्रम में कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, एचके वर्मा, संगठन प्रभारी बजेश पांडेय, पूर्व मंत्री डॉ. ज्योति, प्रो. उमाकांत सिंह, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रो. अम्बुज किशोर झा, अशोक गगन, जमाल अहमद भल्लू, आनन्द माधव, अजय सिंह टून्नु, आशुतोष रंजन पाण्डेय, केशर कुमार सिंह, अजय सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, मोनी पासवान, उर्मिला सिंह नीलू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, कई जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, कुमार आशीष, वशी अख्तर, मुशर्रफ अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


