पटना-गया हाईवे पर लगा जाम, घंटो फंसे रहे वाहन, पुलिस नदारद

जाम में राजद विधायक समेत कई राजनेताओं का वाहन भी फंसा


फुलवारी शरीफ। पटना से गया जाने वाली मुख्य मार्ग गौरीचक थाना अंतर्गत चंडासी से लेकर बेलदारीचक तक शनिवार को लंबा जाम लगा रहा। जाम का कारण चंडासी के पास डायवर्सन के बीच में ट्रक का पहिया पंचर होना बताया जा रहा है। दस चक्का वाली गाड़ी में खराबी आने से दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहन चालकों के आगे निकलने की होड़ और ओवरटेक से हाईवे पर जाम लग गया।

इस दौरान पुलिस नदारद रही और जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम हटाने के लिए स्थानीय गौरीचक थाना पुलिस का कोई अता पता नहीं था, जबकि इस जाम में राजद विधायक शक्ति सिंह समेत कई राजनेताओं का वाहन भी फंसा रहा। वहीं कई यात्री वाहन में फंसे यात्रियों की हालत गर्मी में खराब होती रही तो कई जरूरी कामों से पटना आने के दौरान जाम में फंसकर बेबस नजर आए।

You may have missed