पटना के मध्य विद्यालय सकरैचा का हाल: जर्जर स्कूल भवन में चल रहा पठन पाठन, विभागीय अधिकारी मौन

फुलवारी शरीफ (अजीत)। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड अंतर्गत सकरैचा मध्य विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई स्कूल के जर्जर भवन में चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार के हाई स्कूल निर्माण करने की घोषणा के तीन साल बाद भी उच्च विद्यालय का भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। आज भी मात्र चार कमरे एवं एक जर्जर खपरैल रूम में मध्य विद्यालय चल रहा है। हैरत की बात है कि हाई स्कूल का निर्माण शुरू नही हो पाया और अब नये नामांकन लेकर इसी जर्जर भवन में उच्च विद्यालय सकरैचा में पढ़ाई हो रहा है। स्थानीय अविभावकों का दर्द यह है कि इसकी न तो कोई मरम्मत ही हो रहा है और न ही इसे तोड़कर नए भवन ही निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। बरसात में इन जर्जर भवनों की छत से पानी रिसने लगता है। दोपहर के अवकाश के समय बच्चे जर्जर भवनों में खेलने लगते हैं। इसी खेल खेल में हाल ही एक बच्चा घायल हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सब कुछ जानकर भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। बच्चों की सुरक्षा के प्रति विभागीय अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
गौरतलब हो की तीन साल पहले उक्त विद्यालय को उत्क्रमित करके हाई स्कूल निर्माण किये जाने का एलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पंचायत में झंडोतोलन के दौरान किया था। सीएम के घोषणा के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही से इस पंचायत के ग्रामीणों को अपने बच्चों के उज्ज्वल शैक्षिणक भविष्य की डगर कठिन ही नजर आ रही है।
स्थानीय सकरैचा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार ने बताया कि जर्जर भवन में स्कूल चल रहा है, विभागीय अधिकारी मौन धारण किये हुए हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार मिलकर शिकायत किया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद इसी पंचायत में अभी तक बीएमएसआईसी विभाग द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र का निमार्ण शुरू नही हो पाया है। मुखिया ने कहा कि पता नहीं पदाधिकारी लोग अपने आप को सरकार से भी बड़े समझते है क्या?

You may have missed