पटना के बोरिंग रोड में खुला मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का स्टोर, खरीददारों को मिलेगा रिटेल एक्सपीरियंस
पटना। गोल्ड और डायमंड्स की रिटेल चेन में से एक मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से पटना में अपने पहले स्टोर का उद्घाटन किया। ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पहली बार स्टोर लांच प्रोग्राम को स्ट्रीम किया। पटना के बोरिंग कैनाल रोड में 5,500 वर्ग फीट के क्षेत्र में बेहद खूबसूरती के साथ डिजाइन किए गए इस स्टोर में आभूषणों के खरीददारों को बेहतरीन ज्वेलरी रिटेल एक्सपीरियंस मिलेगा। इस मौके पर मालाबार समूह के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा कि पटना में यह स्टोर पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने में मदद करेगा। हमारे वर्चुअल स्टोर का लांच बिहार के मुख्य बाजार में नवीनता लाएगा। वहीं इस खास मौके पर ब्रांड एंबेसेडर अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, पटना के इस अद्वितीय स्टोर में ब्रांड का सबसे नया और यूनिक कलेक्शन शो केस किया गया हैं। मैं भविष्य में मालाबार ब्रांड के विस्तार की सभी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।


