February 28, 2026

पटना के नेउरा में आटो और ट्रैक्टर की टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

पटना। पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र के लई गांव के समीप रविवार को आॅटो और ट्रैक्टर की टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सदस्य सदिसोपुर से आॅटो रिजर्व कर खगौल जा रहे थे। इसी दौरान नेउरा के पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने आॅटो को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे आॅटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि आॅटो चालक की स्थिति गंभीर है जबकि परिवार के पांच लोग बुरी तरह जख्मी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और घायल लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर टक्कर मार कर तेज रफ्तार में भाग गई।

You may have missed