February 12, 2026

पटना के खुसरूपुर में रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या, सनसनी

पटना। लॉकडाउन में बेखौफ अपराधियों ने पटना में रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दिया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या किसी और की नहीं बल्कि एक रिटायर्ड दरोगा की हुई है। मृतक दारोगा सुनील सिंह के परिजनों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पटना जिला के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव में रिटायर्ड  दारोगा सुनील सिंह को हथियारों से लैस रहे अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली लगते ही सुनील सिंह जमीन पर गिर गये और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते फरार हो गये। गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर जुटे और पुलिस को सूचना दिया। दरोगा की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि जब पुलिसकर्मी ही राज्य में सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा की बात बेमानी प्रतीत होती है। इधर पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

You may have missed