February 18, 2026

पटना के कदमकुंआ में दो दुकानदारों की विवाद में महिला ग्राहक को लगी गोली

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आयी है। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के अतिव्यस्त नया टोला में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवती को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर से घायल हो गई है। युवती को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर बताया जाती है। युवती का नाम तराना बताया जाता है और वह झारखंड की रहने वाली है। घायल युवती जनरल परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल पूर्व पटना आई थी।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कदमकुआं थाना क्षेत्र के अतिव्यस्त नया टोला इलाके में स्थित गोपाल मार्केट में दो दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान एक दुकानदार ने दिनदहाड़े पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया। इसी बीच उक्त युवती सामान लेने दुकान पर पहुंची। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दुकानदार ने गोली चला दी।, जो युवती के पैर में जा लगी। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर कर छटपटाने लगी। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर मार्केट में भगदड़ मच गयी। दोनों दुकानदार मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने युवती को आनन फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और उसके बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित का तलाश शुरू कर दिया है। युवती कदमकुआं में स्थित मॉर्डन गर्ल्स हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है।

You may have missed