February 16, 2026

BIHAR : पटना एवं भागलपुर से खुलनेवाली 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द

हाजीपुर। दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद के विजयवाड़ा मंडल के राजमुंद्री स्टेशन पर प्रस्तावित याडर् रिमॉडलिंग कार्य के कारण 28 दिसंबर से 09 जनवरी तक पटना एवं भागलपुर से खुलनेवाली 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन निम्नानुसार रद्द रहेगा।
– गाड़ी संख्या 02643 एणार्कुलम-पटना स्पेशल का परिचालन 28 दिसंबर से 05 जनवरी तक (प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार) रद्द रहेगा।
– गाड़ीसंख्या 02644 पटना-एणार्कुलम स्पेशल का परिचालन 31 दिसंबर से 08 जनवरी तक (प्रत्येक गुरूवार एवं शुक्रवार) रद्द रहेगा।
– गाड़ी संख्या 02254 भागलपुर-यशवंतपुर स्पेशल का परिचालन 30 दिसंबर से 06 जनवरी तक (प्रत्येक बुधवार) रद्द रहेगा।
– गाड़ी संख्या 02253 यशवंतपुर-भागलपुर स्पेशल का परिचालन 02 से 09 जनवरी तक (प्रत्येक शनिवार) रद्द रहेगा।

You may have missed