February 15, 2026

पटना एम्स में दो दिनों के अंदर कोरोना से 10 लोगों की मौत, 25 नए मामले

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में दो दिनो के अंदर 10 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 25 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में इंद्रपुरी के 54 वर्षीय त्रिलोकीनाथ, दीघा के 85 वर्षीय रामाशीष राय, बांका के 62 वर्षीय विपिन बिहारी दास, पाटलिपुत्रा के 66 वर्षीय कार्तिक कुमार सिंह, गया के 72 वर्षीय विद्यानंदन सिंह, मुंगेर के 75 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद सिह, वैशाली कि 51 वर्षीय सीता देवी, खाजेकलां के 45 वर्षीय अनिल प्रसाद, कंकड़बाग के 48 वर्षीय विनोद कुमार ओझा जबकि चांदमारी रोड के 80 वर्षीय रामसिंहासन सिंह की मौत हो गयी है। वहीं दो दिन में एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 25 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें मधेपुरा, गया, पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, नालंदा, समस्तीपुर व सिवान के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 29 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed