February 16, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 7 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शानिवार को 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 7 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में सारण के 75 वर्षीय दरवेश्वर तिवारी जबकि पटना की 76 वर्षीय प्रमिला गुप्ता की मौत हो गयी है। वहीं शानिवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 7 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमें पटना, गया, बक्सर के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 9 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed