February 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 5 लोगों की मौत, मृतक में 3 पटना के

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में बुधवार को 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 21 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में कंकड़बाग के 55 वर्षीय सचिदानंद प्रसाद एवं 55 वर्षीय सवेतंक समरेन्द्र, सारण के 35 वर्षीय कमलेश गिरी, गोपालगंज की 65 वर्षीय रामपति देवी जबकि शास्त्रीनगर के 36 वर्षीय संजीव कुमार की मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 21 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमे पटना, नालंदा, मसौढ़ी, वैशाली, सारण, भागलपुर, देवघर, दरभंगा, भोजपुर, सीतामढ़ी, खगड़िया, के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 18 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed