February 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 19 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शुक्रवार को 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 19 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में फुलवारीशरीफ की 50 वर्षीय नीलू राय, फुलवारीशरीफ के 65 वर्षीय कलामुद्दीन अंसारी, अररिया के 42 वर्षीय महेन्द्र राम, नवादा की 60 वर्षीय गायत्री देवी जबकि मखदुमपुर के 70 वर्षीय भुपेन्द्र नारायण सिंह की मौत हो गयी है। वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 19 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, दरभंगा, पुर्वी चंपारण, जहानाबाद, बेगुसराय, रोहतास, मुजफ्फरपुर के मरीज शामिल हैं। इसके आलावा एम्स में 15 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed