पटना एम्स में कोरोना से 4 लोगों की मौत, 13 नए मामले सामने आये
फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को 4 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 13 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में समस्तीपुर के 57 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंहा, इमामगंज के 39 वर्षीय धर्मेन्द्र दास, पूर्वी चंपारण के 25 वर्षीय ब्रजेश कुमार जबकि बक्सर के 61 वर्षीय जयप्रकाश नारायण की मौत हो गयी है। वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 13 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, नालंदा, मधुबनी, बेगूसराय, भोजपुर, अररिया, दरभंगा के मरीज शामिल हैं। इसके आलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।


