February 16, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 4 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में रविवार को 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 4 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में मुंगेर की 48 वर्षीय कुमारी मंझरी जबकि सारण के 62 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार सिंह की मौत हो गयी है। वहीं रविवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 4 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें दरभंगा, मुजफ्फरपुर और मुंगेर के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 6 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed