September 21, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 1 की मौत, 6 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 6 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में दरभंगा कि 65 वर्षीय तारा कुमारी की मौत हो गयी है। वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 6 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें गया, सीतामढ़ी, बेगूसराय, बक्सर, नवादा, पटना के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 9 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed