पटना एम्स में कोरोना से 1 की मौत, 20 नए मामले सामने आये
फुलवारी। पटना एम्स में शनिवार को एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 20 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में जहानाबाद के 66 वर्षीय मो. ईरशाद आलम की मौत हो गयी है। वहीं शनिवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 20 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें वैशाली, अररिया, पटना, नालंदा, भोजपुर, अरवल, दरभंगा, गया, भागलपुर, मोतिहारी, बेगुसराय, बेगुसराय के मरीज शामिल हैं। इसके आलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।


