पटना : आम लोगों के लिए खुला गांधी मैदान, पहले दिन 2300 लोगों ने किया भ्रमण

पटना। राजधानी पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। शुक्रवार को पहले दिन 2300 ने मैदान का भ्रमण किया। सुबह टहलने वालों की संख्या अधिक रही। हालांकि पहले की तुलना में अभी भी गांधी मैदान में बहुत कम लोग आ रहे हैं। सुबह 5 बजे से 10 बजे तक गांधी मैदान के चार गेट, जिसमें गेट नंबर 1, गेट नंबर 5, गेट नंबर 7 तथा गेट नंबर 10 को खोला गया था। प्रत्येक गेट व थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क की चेकिंग की व्यवस्था की गई थी। सुबह कुछ लोग बगैर मॉस्क के पहुंच गए थे, जिन्हें लौटा दिया गया।


डीएम कुमार रवि ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन सुबह 1500 तथा शाम को 800 लोग गांधी मैदान घूमने आए। प्रत्येक गेट वॉल सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोला बनाया गया था। नॉन स्टॉप उसी गोला में लोगों को बारी-बारी खड़ा रखने को कहा गया था। उसके बाद ही प्रवेश की इजाजत दी जा रही थी। गांधी मैदान में घूमने वालों को मॉस्क के अलावा गमछा, लड़कियों के लिए ओढ़नी-रुमाल इत्यादि नाक पर बांधने की इजाजत दी गई है। गांधी मैदान में किसी प्रकार के खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सुबह या शाम टहलने आने वाले लोगों को पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि नहीं खाने को कहा गया है, यदि कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उस पर कार्रवाई होगी। गांधी मैदान में ऐसे लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं होंगी जो 65 साल से अधिक हैं। इसके अलावा बच्चे को भी ले जाने पर मनाही है। लोगों से अपील की गई है कि एक स्थान पर भीड़ नहीं लगाएं। साथ ही जहां-तहां मैदान में की गई बैरिकेडिंग को नहीं छुएं।

You may have missed