PATNA : नौबतपुर में घने कोहरे के कारण पलटी कार, सभी सवार सुरक्षित
फुलवारी शरीफ। बिहार में घने कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोहरे की वजह से कम वीजिबिलिटी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार की अहले सुबह पटना के नौबतपुर नहर रोड में सड़क किनारे एक कार पलट गई। इस हादसे में कार को क्षति तो पहुंची लेकिन कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार जहानाबाद से पटना की ओर जा रही थी, तभी घने कोहरे के कारण नौबतपुर नहर पर बिहटा-सरमेरा पथ के समीप बने डायवर्सन के पास पलट गई। इसमें कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।


