नीसू सिंह बनी राजद महिला मोर्चा की अध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता
भागलपुर। राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर ने नीसू सिंह को भागलपुर राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए पार्टी व संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा दल के संघर्षात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में अपना योगदान देने की आशा प्रकट की है। उर्मिला ठाकुर ने मनोनीत जिला महिलाध्यक्ष नीसू सिंह से 15 दिनों के अंदर जिला-प्रखंड व पंचायत कमेटी का गठन कर इसकी सूची तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है।
गौरतलब हो कि हाल ही में कोसी स्नातक निर्वाचण क्षेत्र के प्रत्याशी सह राजद नेता के नेतृत्व में राजद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के समक्ष नीसू सिंह ने राजद का दामन थामकर जिले में राजद को पूरी मजबूती दिलाने के पथ पर अग्रसर होकर संकल्पित हो चुकी थीं। इस तरह राजद में एंट्री लेते ही वह पहली बार राजद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनकर सुर्खियों में आ गई है। यह नई जिम्मेदारी नीसू सिंह के लिए एक चुनौती के रुप में माना जा रहा है।
राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव, जिला परिषद सदस्य डॉ. अशोक कुमार आलोक, महासचिव चक्रपाणि हिमांशु, सुल्तानगंज के राजद नेता अजीत यादव, कहलगांव के राजद नेता बासुकीनाथ यादव, पप्पू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरूण साह, प्रवक्ता अरुण यादव, धीरज यादव, पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने फोन व सोशल मीडिया के जरिए नीसू सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी है।


