February 15, 2026

नामांकन करने के बाद महागठबंधन उम्मीदवार गिरफ्तार, सिटी एसपी ने की पुष्टि

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नामांकन दाखिल करने के बाद महागठबंधन से माले के उम्मीदवार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार पर गैर जमानती वारंट था। गिरफ्तार प्रत्याशी माले के उम्मीदवार आफताब आलम बताये जा रहे हैं, जो औराई विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। मामले की पुष्टि सिटी एसपी राजेश कुमार ने की है। वहीं दूसरी तरफ कांटी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने के बाद एक उम्मीदवार को कर्जा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उम्मीदवार पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि पुलिस द्वारा फिलहाल गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

You may have missed