February 15, 2026

BIHAR : नवादा में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, सनसनी

नवादा। बिहार के नवादा जिला में बेखौफ अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से गला रेतकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव वारसलिगंज थाना क्षेत्र के गोड़ापर बधार से बरामद की गई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के तेतरिया के रहने वाले दीनानाथ चौहान के बेटे शरण चौहान (27) के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने युवक की हत्या कर गोड़ापर बधार में फेंक दिया था। वह घायल अवस्था में था, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक अपने बहन के घर पैंगरी पंचायत के बेलदारी गांव जा रहा था। बीच रास्ते मे ही अपराधियो ने युवक को तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पीछे के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed