नववर्ष एवं मकर संक्रांति पर यात्रियों को दो जोड़ी नई ट्रेनों का उपहार

हाजीपुर। रेलवे नववर्ष एवं मकर संक्रांति पर दो जोड़ी नई ट्रेन का परिचालन करने जा रही है। गाड़ी संख्या 22465/22466 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर बाबा बैद्यनाथधाम देवघर एक्सप्रेस (साप्ताहिक), 22459/22460 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर बाबा बैद्यनाथधाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन का परिचालन झाझा-मोकामा-पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-इलाहाबाद-कानपुर के रास्ते मधुपुर से आनंद विहार के बीच किया जायेगा। 14 जनवरी को मधुपुर से आनंद विहार के लिए उद्घाटन स्पेशल के रूप में गाड़ी संख्या 02235 मधुपुर-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन किया जायेगा। यह स्पेशल मधुपुर से 08.30 बजे खुलकर जसीडीह, कानपुर स्टेशनों पर रूकते हुए 15 जनवरी को 03.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। वहीं 15 जनवरी से आनंद विहार से गाड़ी संख्या 22466 आनंद विहार-मधुपुर बाबा बैद्यनाथधाम देवघर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का एवं 16 जनवरी से मधुपुर से गाड़ी संख्या 22465 मधुपुर-आनंद विहार बाबा बैद्यनाथधाम देवघर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित परिचालन किया जायेगा। इसी तरह 20 जनवरी से आनंद विहार से गाड़ी संख्या 22460 आनंद विहार-मधुपुर बाबा बैद्यनाथधाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का एवं 21 जनवरी से मधुपुर से गाड़ी संख्या 22459 हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित परिचालन किया जायेगा। इन ट्रेनों के नियमित परिचालन की समय-सारणी जल्द ही अधिसूचित की जायेगी।
