February 15, 2026

PATNA : धनरुआ में सनकी ने सहोदर भाई की पीटकर हत्या करने के बाद पहुंचा थाना, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

मसौढ़ी। पटना जिला के मसौढ़ी प्रखंड अंतर्गत धनरुआ थाना अंतर्गत भखरी गांव में मंगलवार की दोपहर सनकी ने सहोदर भाई की पीट-पीट कर जान ले ली। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। गांव पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भिजवाया। मृतक की पत्नी मोनी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे चार साल का एक पुत्र मयंक तथा तीन साल की बच्ची है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोलकाता में पत्तल का व्यवसाय करने वाला सुमन सिंह का छोटा पुत्र जयप्रकाश मंगलवार की दोपहर किसी काम से गांव गया था। इसी बीच सनकी रूदल ने घर के आंगन से चापाकल का हैंडल खोल लिया और गांव की ओर निकल गया। स्वजनों ने जब हैंडल खोलेने के बारे में पूछा तो कुछ नहीं बताया। तब तक इसकी सूचना किसी ने सहोदर भाई जयप्रकाश कुमार उर्फ बुधन सिंह (30) को दे दी। जयप्रकाश गांव के ही सोनू सिंह के घर के पास पहुंचा तो देखा कि रूदल हैंडल लेकर घूम रहा है। उसने जैसे ही पूछा कि हैंडल लेकर कहा जा रहे हो। इतना सुनते ही रूदल सिंह ने सहोदर भाई जयप्रकाश के चेहरे पर हैंडल से वार कर दिया। चापाकल के हैंडल से सनकी रूदल मौत होने तक जयप्रकाश के चेहरे पर वार करता रहा। उसकी मौत के बाद वह स्वयं टेंपो से थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। घटना से बदहवाश मृतक की पत्नी देख बेटा मयंक कह रहा था, पापा को खून निकल रहा है। प्लीज अस्पताल ले चलो।
मां की बात मान लेता तो शायद नहीं जाती जान
जयप्रकाश कोलकाता से छठ में ही गांव आया था। पत्नी और बच्चे के साथ सोमवार की शाम उसे वापस लौटना था। वह स्वजनों को भी साथ ले जाना चाहता था, इसलिए रुक गया। हालांकि मां बार-बार कह रही थी कि चले जाओ। बाद में हमलोग स्वयं आ जाएंगे।
रांची में होता है रूदल का इलाज
ग्रामीणों ने बताया कि रूदल सनकी है। उसका इलाज रांची में होता है। कुछ महीनों से उसे घर में हाथ-पैर बांधकर भी रखा गया था। घटना के बाद प्रकाश के पिता सुमन सिंह ने रूदल को नामजद करते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

You may have missed