February 27, 2026

PATNA : देश-विदेश के कार्डियोलॉजिस्ट का वर्चुअल ‘क्लिनिकल कार्डियो प्रिवेंट 2020’ का आयोजन रविवार को

Portrait an unknown male doctor holding a stethoscope behind

फुलवारी शरीफ। कार्डियोलॉजी सोसाइटी आफ इंडिया (सीएसआई) कोरोना महामारी के संदर्भ में रविवार (27 सितंबर) को एम्स पटना में ‘क्लिनिकल कार्डियो प्रिवेंट 2020’ आयोजन किया गया है। सीएसआई ने पहली बार यह वर्चुअल सम्मेलन आयोजित कर रही है। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और आयोजन सचिव, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सीएसआई की बिहार शाखा इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है। सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि के हृदय विशेषज्ञ भाग लेंगे और अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
कोविड-19 के इस महामारी वैज्ञानिक ड्रिबरेशन और अनुसंधान परिणाम केवल वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा किए जा रहे हैं। शहर के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कुल 10 सत्र होंगे, जिसमें हृदय रोगों के सुरक्षात्मक और चिकित्सीय पहलुओं में नई तकनीक पर चर्चा की जाएगी।
एम्स के कार्डियो विभाग हेड डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस आयोजन से देश के विभिन्न चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ, विशेष रूप से बिहार के युवा डॉक्टर इस सम्मेलन से लाभान्वित होंगे, क्योंकि वे अपने कार्यस्थल से ही भाग ले सकते हैं। इसका सत्र सुबह 9 बजे शुरू होगा, जिसमें विश्व प्रसिद्ध इको विशेषज्ञ डॉ. नवीन शामिल हैं, जो उप-हृदय संबंधी हृदय रोगों पर इको द्वारा गैर-इनवेसिव इमेजिंग पर अपना व्याख्यान देंगे। इसके बाद मेटाबोलिक सिंड्रोम और कैड रिस्क कारकों, निवारक रणनीतियों के बारे में चेन्नई के डॉ. एस एन नरसीमन का व्याख्यान होगा। वहीं डॉ ए.के. पानचोलिया इंदौर से, डॉ. एके चोपड़ा, दिल्ली से डॉ. प्रवीण चंद्रा, डॉ. सौमित्र रॉय, डॉ. एम.के., डॉ. वीपी त्रिशूर, पटना से डॉ. अजय सिन्हा आदि इस सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

You may have missed