देश में बेलगाम पेट्रोल-डीजल की कीमत राष्ट्रीय समस्या : AAP

पटना। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. शशिकांत ने पेट्रोल, डीजल एवं प्राकृतिक गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि एवं कमर तोड़ मंहगाई पर कड़ा रोष जाहिर किया है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय बाजार मूल्य का हवाला देते हुए कहा कि 2014 में जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तो कच्चे तेल की कीमत 106.85 डॉलर प्रति बैरेल थी और जनता को 60-65 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिल जाता था। लेकिन आज 2021 में जब अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 54.79 डॉलर प्रति बैरेल है तो पेट्रोल का दाम 100 रूपए प्रति लीटर पहुंच गया, क्यों? उक्त बातेें सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हर वस्तु की कीमतें आसमान छूने जा रही है। आम आवाम का सब्र टूट गया है और अब वो सहन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जनता बहुत ही उम्मीद के साथ केंद्र में भाजपा की ऐतिहासिक बहुमत वाली सरकार बनाई थी पर उल्टे केंद्र सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया। वहीं वार्ड पंच के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार पंकज ने केंद्र सरकार से मांग किया है जल्द से जल्द बढ़ी हुई मूल्यों को वापस ले, नहीं तो पार्टी, गांव एवं शहर में ग्राम सभा एवं मोहल्ला सभा लगाकर जनता को गोलबंद करेगी और केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
