देश के जनमानस में पंडित नेहरू की छवि एक उत्कृष्ट राजनेता की : कांग्रेस

पटना। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जब भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में 1947 में आया, उस समय देश में एक सूई का भी निर्माण नहीं होता था, लेकिन नेहरू जी ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेवारी उठाया एवं देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े कल कारखाने, विद्युत उत्पादन, पावर स्टेशन, सड़क, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थाओं के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित किया। डॉ. झा ने कहा कि देश के जनमानस में पंडित नेहरू की छवि एक उत्कृष्ट राजनेता, सफलतम प्रशासक एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित राजनेता की रही है। आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करती है। इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री रवीन्द्र नाथ मिश्रा, लाल बाबू लाल, पटना महानगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार राजन, नागेन्द्र कुमार विकल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, आनन्द माधव, ई. संजीव सिंह, डॉ. धनंजय शर्मा, अजय कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, डॉ. पुरूषोत्तम मिश्र, सुधा मिश्रा, शशि रंजन, शशि कान्त तिवारी, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, अमित सिंह, उमेश कुमार राम, संजय श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राजकिशोर सिंह, मृणाल अनामय, अरूण पाठक, राजेश कुमार निराला एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उधर लॉकडाउन के चलते कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानन्द सिंह ने अपने सरकारी आवास पर ही पंडित नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।
