February 11, 2026

देवघर व पटना एम्स के कोरोना योद्धाओं ने पीएम केयर फंड में दिया 20 लाख का योगदान

फुलवारी शरीफ। मंगलवार को पटना व देवघर एम्स के कोराना योद्धाओं ने 20,05,307 लाख रुपये की राशि पीएम केयर फंड में हस्तांतरित कर देश सेवा का अदभुत परिचय दिया है। एम्स के अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश सेवा के लिए तन-मन व धन से अपना योगदान देकर इस मुश्किल घड़ी में देश सेवा के लिए एकजुट होकर एकता की मिशाल कायम करते हुए देश के लिए अपना जज्बा जाहिर किया है। इसकी जानकारी एम्स पटना के मीडिया विभाग से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये दिया गया है। एम्स निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि पीएम केयर फंड में एम्स परिवार की ओर से एक छोटी सी राशि का अंशदान किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निबटने लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार व तत्पर है। इस पेंडेमिक परिस्थिति में कोरोना योद्धाओं ने ये साबित कर दिया है कि देश को हम टूटने नहीं देंगे, झुकने नहीं देंगे, हमलोग कोरोना को हराकर रहेंगे। इस विकट परिस्थिति में चिकित्सक, नर्स, स्टाफ, सफाई कर्मी अपनी जान हथेली में लेकर मरीजों की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। जब देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है, तब अपनी वेतन से एक दिन की राशि का योगदान देकर लोगों की मदद के लिए 20,05,307 लाख का योगदान पीएम केयर फंड में जमा कराया ताकि बेसहारों का मदद हो सके।

You may have missed