दुल्हिन बाजार व पालीगंज में भी लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ बनाया मानव श्रृंखला

दुल्हिन बाजार/ पालीगंज। पूरे बिहार में पूर्ण शराबबंदी, जल जीवन हरियाली, बाल विवाह उन्मूलन व दहेज प्रथा मुद्दे पर राज्य सरकार की ओर से रविवार को मानव श्रृंखला का निर्माण कर एक बार फिर इतिहास रच दिया। जिसके समर्थन में दुल्हिन बाजार व पालीगंज में जनता, स्कूली बच्चे, जीविका दीदियों व कई विभागों के अलावे राजनीतिक दलों के लोगों ने सड़कों पर कतारबद्ध खड़े होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान लोग सड़कों पर 11.30 बजे से 12 बजे दोपहर तक खड़े रहे। मौके पर सदावह पंचायत के मुखिया पति सुनील शर्मा, दुल्हिन बाजार पूर्व प्रमुख सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवराज यादव, जदयू नेता प्रशांत कुमार, विनोद कुमार, भाजपा नेता विनोद शर्मा, अजेश शर्मा, नरही पंचायत के मुखिया संजय कुमार भी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर नजर आए। जबकि दुल्हिन बाजार बीडीओ चन्दा कुमारी व सीओ राजीव कुमार मानव श्रृंखला की निगरानी कर रहे थे। लोगों की सुरक्षा में पुलिस कर्मी भी तैनात थे।


वहीं पालीगंज में भी एसएच 2 तथा एनएच 139 पर भारी संख्या में लोग कतारबद्ध खड़े होकर मानव श्रृंखला को सफल बनाया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता चंदन वर्मा, भाजपा नेता दीपक कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, बिरेन्द्र शर्मा, संदीप गुप्ता, अशोक शर्मा, रेणु शर्मा, जदयू के पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, मनोज चन्द्रवंशी, लोजपा नेता मोहन चौधरी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर नजर आए। वहीं पालीगंज डीएसपी मनोज पांडेय, एसडीओ सुरेन्द्र प्रसाद, बीडीओ चिरंजीवी पांडेय, सीओ राकेश कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, खिरिमोड़ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, सिंगोड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, रानीतालाब थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह व दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार सड़कों पर निगरानी करते नजर आए।

You may have missed