दुनिया भर में 9020 लोगों को लीला कोरोना ने, चीन से ज्यादा इटली में मौत

CENTRAL DESK : कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर इटली में देखा जा रहा है। वैसे तो पूरी दुनिया कोरोना से अपने नागरिकों को बचाने के लिए दिन-रात जुटी हुई है। लेकिन इटली में भयावह तस्वीर दिख रही है। बता दें दुनियाभर में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का आंक़डा नौ हजार के पार हो गया है। अब तक 9020 मौतें हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मामले यूरोप से सामने आ रहे हैं। यह खतरनाक वायरस विश्व के 172 देशों में पहुंच चुका है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार चीन के बाद इटली दूसरा सबसे बड़ा ऐसा शहर है जहां पर कोरोना से अब तक सर्वाधिक मौतें हो चुकी हैं। आलम यह है कि इटली में मरने वालों का अंतिम संस्कार करने के लिए सेना को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां के दो अस्पतालों में संक्रमण से मरे हुए लोगों के शव रखे हुए हैं, इन सभी का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी सेना को दी गई है। उनके ट्रक इन दोनों अस्पतालों के बाहर लाइन से खड़े हैं। इसी से शव ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कोरोना वायरस से इटली में पिछले चौबीस घंटों के दौरान यहां 427 लोगों की मौत हुई है। इटली मौतों के मामले में चीन से आगे निकल गया है। इस यूरोपीय देश में अब तक 3405 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि चीन में 3245 लोगों की जानें गई है। महामारी के केंद्र उत्तरी इटली के बरगामो शहर में शवों को हटाने के लिए सेना तैनात करनी प़़ड़ी है। मिलान शहर से करीब 60 किमी दूर स्थित बरगामो के एक निवासी द्वारा बनाए गए एक वीडियो को स्थानीय अखबार इको डी बर्गमो ने अपनी वेबसाइट पर साझा किया है। वीडियो में रात के वक्त बरगामो की सड़कों पर सेना के ट्रकों की लंबी कतार दिख रही है। इन ट्रकों में शहर के कब्रिस्तान से हटाए गए ताबूतों को रखा जा रहा है। कब्रिस्तान के प्रभारी जियोकोमो एंजेलोनी ने बताया कि रोजाना 24 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यह संख्या रोजाना की अधिकतम क्षमता से दोगुनी है। पूरे इटली में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 475 मौतें हुई थीं। 300 से ज्यादा मौतें अकेले लोंबार्डिया क्षेत्र में हुई। इटली के इसी क्षेत्र में आने वाले बर्गमो में चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं।
बताया जाता है कि कोरोना के चलते छह करो़ड़ की आबादी वाला इटली पूरी तरह लॉकडाउन है। 25 मार्च को खत्म होने वाले इस लॉकडाउन को ब़़ढाने का एलान कर दिया गया है। इस यूरोपीय देश में स्कूल, कॉलेज, रेस्तरां, पब, सिनेमा हॉल और संग्रहालय पूरी तरह बंद हैं। यूरोप में इटली के बाद ब्रिटेन की राजधानी लंदन भी लॉकडाउन की ओर ब़़ढ रहा है। लंदन के 40 अंडरग्राउंड स्टेशनों को बंद करने पर विचार हो रहा है।
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बोले सख्य उपाय किए जाएं
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए सख्त उपायों पर विचार कर रहे हैं। देशभर में स्कूलों को बंद करने का आदेश देने के बाद जॉनसन ने बुधवार को कहा था कि लंदन को लॉकडाउन करने जैसे कदम से इन्कार नहीं किया जा रहा। लंदन में 20 हजार सैनिकों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। महारानी एलिजाबेथ भी लंदन से दूर अपने विंडसर महल में रहने जा रही हैं। ब्रिटेन में अब तक 2,626 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 953 अकेले लंदन में सामने आए हैं। जर्मनी में भी सेना को तैयार रहने को कहा गया है।
ईरान में 149 की मौत, दस हजार कैदियों को और मिलेगी माफी
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को बताया कि मुल्क में बीते 24 घंटे के दौरान 149 और पीड़ितों की मौत हो गई। इसे लेकर मरने वालों का आंक़डा 1284 हो गया है। देश में 1,048 नए मामले पाए गए हैं। वायरस की रोकथाम के प्रयास में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई दस हजार से ज्यादा कैदियों की सजा और माफ करेंगे।
सर्वाधिक प्रभावित देश
देश – मौत – संक्रमित
इटली – 3405 – 35,713
चीन – 3,245 – 80,928
ईरान – 1284 – 18,407
स्पेन – 767 – 17147
फ्रांस – 264 – 9134
अमेरिका – 116 – 9269
ब्रिटेन – 104 – 2626
दक्षिण कोरिया – 91 – 8565
नीदरलैंड्स – 58 – 2051
जर्मनी – 28 – 10,999

About Post Author

You may have missed