December 11, 2025

दिल्ली में कांग्रेस-राजद में हुआ गठबंधन, राजद को मिलीं 4 सीटें, कांग्रेस 66 पर

CENTRAL DESK : राजद-कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन किया है। बिहार की तरह उक्त दोंनों पार्टी अब दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। गठबंधन के तहत 70 सीटों में से कांग्रेस 66 पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि राजद 4 सीटों पर पहली बार किस्मत आजमाएगी। दिल्ली के बुराड़ी, किराड़ी, पालम और उत्तम नगर सीट पर राजद अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसकी जानकारी राजद नेता मनोज झा ने रविवार को दी। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 68 उम्मीदवारों की सूची को हरी झंडी मिल गई थी, लेकिन घोषणा 54 सीटों पर ही की गई। बताया जा रहा है कि राजद के साथ कांग्रेस का दिल्ली में गठबंधन हुआ है। इसके तहत चार सीटें राजद के पास रहेंगी।
दिल्ली के इतिहास में पहली बार गठबंधन
बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली में कांग्रेस ने किसी अन्य पार्टी से गठबंधन किया है। दिल्ली में राजद से गठबंधन के पीछे बिहार में कांग्रेस का मोह भी है, क्योंकि दिल्ली में राजद को साधकर कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छी सीटें मांग सकती है। वैसे भी शनिवार को ही इशारों इशारों में कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को सीएम फेस के तौर सामने लाकर बड़ा दांव खेला था और रूपष्ट तौर पर कह दिया था कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों की मांग करेगी। वैसे तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ने को लेकर महागठबंधन में एक राय नहीं है। जबकि राजद कहती रही है कि तेजस्वी ही महागठबंधन के सीएम चेहरा होंगे। गौरतलब है कि इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं।
कांग्रेस ने घोषित किए  उम्मीदवार
कांग्रेस ने आप से कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका सीट से उतारा है।
अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है।
पड़पड़गंज सीट से कांग्रेस के लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है।
पूर्वी मंत्री अरविंदर लवली गांधी नगर से लड़ेंगे।
दिग्गज कांग्रेस नेता एके वालिया कृष्णानगर से चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली कांग्रेस चीफ सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा कालकाजी सीट पर आप की प्रत्याशी आतिशी को चुनौती देंगी।
चुनाव प्रचार समिति के मुखिया कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम संगम विहार सीट से चुनाव लड़ेंगी।
राजेश लिलोठिया मंगोल पुरी से लड़ेंगे।
देवेंद्र यादव बादली से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

You may have missed