February 16, 2026

BIHAR : दरभंगा और पुणे के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन अब 2 अप्रैल तक

हाजीपुर। दरभंगा और पुणे के बीच गाड़ी संख्या 01033/01034 दरभंगा-पुणे-दरभंगा पूर्णत: आरक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड मानकों का अनुपालन करना आवश्यक होगा।
गाड़ी संख्या 01033 पुणे-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 मार्च तक किया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 01034 दरभंगा-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 अप्रैल तक किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन के कोच संयोजन में भी बदलाव किया गया है। विस्तारित अवधि में इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11 तथा साधारण श्रेणी (आरक्षित) के 04 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगेंगे।

You may have missed