February 15, 2026

पटना में तेज रफ्तार का कहर : बाइक सवार ने पुल में मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

पटना। पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। जहां हथियाकन्द सराय गांव के समीप पुल में तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हथियाकन्द गांव के ही घमंडी राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य बताये जा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

You may have missed