PATNA : तेज प्रताप के बंगले के पास दिखी लालू की लूट एक्सप्रेस

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों का पोस्टर वार तेज होता जा रहा है। दो दिनों पहले पटना में दिखी लालू परिवार पर गढ़ा नारा ‘एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भार’ चर्चा में आने के बाद मंगलवार को भी एक नयी होर्डिंग लगाई गई है। यह होर्डिंग किसने लगाया, इसकी चर्चा नहीं है। इसमें लालू परिवार को ‘लूट एक्सप्रेस’ पर सवार दिखाया गया है। खास बात यह कि ऐसी एक होर्डिंग राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बंगले के पास भी लगा दिया गया है।
लालू परिवार के खिलाफ लगाए गए इस नए होर्डिंग में एक बस को दिखाते हुए उसे लूट एक्सप्रेस का नाम दिया गया है। बस की छत पर लालटेन लेकर लालू व तेजस्वी यादव खड़े हैं तो अंदर तेज प्रताप यादव, राबड़ी और मीसा भारती हैं। होर्डिंग पर लिखा है- एक परिवार, बिहार पर भार। हालांकि, इतना तो स्पष्ट है कि यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के समर्थन में है। अब इस पर राजद की क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना है।

You may have missed