February 11, 2026

तेजप्रताप बने कोरोना योद्धा, घूम-घूम कर बांट रहे सुरक्षा किट व खाद्य सामग्री

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव शुक्रवार को नए रूप में नजर आए। वे कोरोना योद्धा बन कर पटना में विभिन्न इलाकों का निरीक्षण और घूम-घूमकर खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट में कई फोटो भी टैग किया है, जिसमें तेजप्रताप पूरी तरह पीपीई किट पहने नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार को राजद नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव कोरोना वॉरियर्स बनकर पटना के कई इलाकों में घूम-घूम कर सुरक्षा किट व खाद्य सामग्री बांट रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हमने पटना स्थित जीरो माइल में प्रवासियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा बने हुए नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया तथा प्रवासियों के बीच भोजन सामग्रियों व कोरोना को लेकर सुरक्षा किट का वितरण किया।

You may have missed