…तब आप कहते थे कि आरएसएस वाले बहुत खतरनाक हैं, देखें तेजस्वी का ट्विट
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संबंध में उनकी पुरानी बातें याद दिलाई हैं। विधानसभा सत्र के दौरान अपने भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने यह भी लिखा है कि नीतीश कुमार को जनता नहीं, केवल सत्ता से मतलब है। अपने ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है कि नीतीश कुमार सत्ता में बने रहने के लिए जनमत का सौदा करते हैं तथा सिद्धातों को गिरवी रख देते हैं।

India has never seen any egotistical “Deceit Lord” like Nitish Kumar. He cares about power not the people. He pledges by “Conditions put forth to remain in power” not the CONSTITUTION by selling mandate, mortgaging principles & ideology. Therefore, stop misleading Mr. Marketeer! pic.twitter.com/GIxklvlI1e
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 14, 2020
तेजस्वी ने अपने ट्वीट के साथ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान दिए अपने भाषण का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें तेजस्वी ने नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए सदन में कहा है कि आरएसएस का सारा खेल आप जानते हैं। हमें याद है, जब हम उपमुख्यमंत्री थे और आपके बगल में बैठते थे तब आप कहते थे कि आरएसएस वाले बहुत खतरनाक हैं, इनसे बच कर रहना है। आप हमारा हौसला बढ़ाते थे कि यह लड़ाई बहुत लंबी है। आप कहते थे कि अब तुम लोगों को ही संभालना है। अब ये बातें आप चिराग पासवान को कहते होंगे और वे बेचारे फंस जाते होंगे। तेजस्वी ने वीडियो में आगे मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है कि देश और संविधान को बचाना है। हमें जनहित देखकर काम करना होगा। अब क्या डर है आपको? आपका कार्यकाल तो पूरा हो गया। अब आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए फैसला कीजिए। अगर जरूरत पड़े तो जातिगत गणना के साथ-साथ इस पर भी विशेष सत्र बुला लें।

