डीजीपी की अपील : रमजान में घर में रहकर ही करें इबादत
पटना। मुस्लिमों का पर्व रमजान का महीना शुरू होने वाला है। इसको लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुस्लिम समुदायों से अपील की है कि लोग घरों में रहकर ही नमाज पढ़े। डीजीपी ने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोग घरों से बाहर नहीं निकलें और घर में रहकर ही इबादत करें। डीजीपी ने आगे ने कहा कि लॉकडाउन तोड़ने की आजादी किसी को नहीं है। जो भी लॉकडाउन तोड़ेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद में सामूहिक नमाज पर रोक लगी है। बता दें कि इमारत-ए-शरिया ने भी लोगों से धर्म और कानून का पालन करने की अपील की है।
बता दें बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। यदि हम सतर्कता नहीं बरतेंगे तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं। शुक्रवार को शाम 5 बजे तक बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 197 हो गई है।


