डबल इंजन की सरकार लॉकडाउन के दौरान बिहार की जनता के लिए क्या काम किया: आप

पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और संजय झा के शर्मनाक बयान पर आम आदमी पार्टी के बिहार अध्यक्ष सुशील सिंह ने गंभीर आपति दर्ज की है। सुशील सिंह ने डॉ. जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अफवाह व भ्रम फैलाने में भाजपाई ने पीएचडी कर रखी है। आपदा के घड़ी में भी गंदी राजनीति करने से भाजपाई बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार-यूपी के लोगों को जबरदस्ती दिल्ली से भागने की अफवाह भाजपा का आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने रची है।
सुशील सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार के कामों से भाजपा-जदयू के खेमे में खलबली मच गया है। उन्होंने बताया कि इस वैश्विक संकट की घड़ी में दिल्ली की जनता को कोरोना के कहर से बचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। श्री सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड में फैली अराजकता का सीधा जिम्मेदार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। यूपी सरकार ने 26 मार्च को आदेश दिया था कि मानवीय आधार पर ऐसे व्यक्तियों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था की जाए, साथ ही इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का आदेश दिया। यही नहीं योगी के आफिसयल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट भी किया।
सुशील सिंह ने संजय जायसवाल और संजय झा से सवाल किया कि बिहार में भाजपा की मदद से चलने वाली डबल इंजन की सरकार लॉकडाउन के दरम्यान बिहार की जनता के लिए क्या काम किये? जायसवाल जी बिहार की जनता को बताएं कि बिहार सरकार ने लॉकडाउन में अपने रोजी-रोजगार खो चुके दिहाड़ी मजदूर, ठेला, रिक्शा चालक एवं शहरी गरीब जनता को राहत देने के लिए क्या काम किये हैं? सरकार ने अब तक कितने कम्युनिटी किचन कब से और कहां शुरु किया है?
