बाढ़ : ट्रक ने यात्रियों से भरे टेंपो में मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत-5 घायल

बाढ़। पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र स्थित गंज पर गांव के पास एनएच 31 पर उस समय कोहराम मच गया, जब तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने यात्रियों से भरे टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। इस सड़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक अनिल सिंह (44) अथमलगोला थाना क्षेत्र के छेदी सिंह टोला निवासी रामदुलार सिंह के पुत्र बताए जाते हैं। अथमलगोला पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करते हुए विशेष जांच-पड़ताल में जुट गई है। अथमलगोला अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
