February 11, 2026

टीम आफ राणा ने किया गरीब मुस्लिम परिवारों के चेहरे पर ईद की खुशियां लाने का प्रयास

पटना। कोरोनो बन्दी के कारण परेशान लोगों के दुखों को थोड़ी सी कम करने की कोशिश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कोरोना योद्धा राणा रणवीर सिंह ने रविवार को लगातार 58वां दिन लोगों की मदद करते देखे गए। ईद के मौके पर जहां मुस्लिम परिवार नए-नए कपड़े और कई तरह के मीठे पकवान बनाते थे लेकिन कोरोनो वायरस की वजह से गरीब मुस्लिम परिवारों के घरों में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं। उक्त बातें राणा रणवीर सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि मुझसे इन गरीब परिवारों का दुख देखा नहीं जाता, इसलिए कुछ साथियों के साथ हमलोगों ने ईद के मौके पर इन मुस्लिम परिवारों के लिए थोड़ी खुशियां बांटने का प्रयास किया है। श्री राणा ने कहा की लोग बहुत परेशान हैं इसलिए समाज के सम्पन्न लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में जो जहां हैं, वहीं कुछ जरूरतमंद पड़ोसियों की मदद जरूर करें ताकि कोई भी ग़रीब भूखा न रह पाए। आज श्री राणा की टीम ने खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में राशन के साथ साथ मीठे पकवान बनाने की सामग्री एवं बच्चों के लिए कुछ नए कपड़े जरूरतमंदों को भेंट किया। श्री राणा के साथ शेख अनीश, बेगम शवाना, आफ़ताब आलम, शमीम भाई, मुस्तकीम आलम, आशिमा बानो, मास्टर तौफ़ीक़, शाहनवाज खान, बंटी खान, मोहम्मद फिरोज सहित अनेक लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।

You may have missed