टीडब्ल्यूएस को मिला दो सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट्स का आर्डर, छपरा और बेगूसराय में करेगा एसटीपी का निर्माण
पटना। तोशिबा वाटर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (टीडब्ल्यूएस) को बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. (बीयूआईडीसीओ) दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण और उनके संचालन और रखरखाव संबंधी सेवाओं के लिए आर्डर प्राप्त करने की घोषणा की। ये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भारत सरकार द्वारा गंगा नदी की सफाई के लिए बनाई गई सीवेज निर्माण परियोजनाओं का हिस्सा है। उक्त आदेश के बारे में विवरण साझा करते हुए टीडब्ल्यूएस के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर कोइची मातसुई ने कहा कि इस आॅर्डर के तहत टीडब्ल्यूएस गंगा नदी के किनारे स्थित छपरा और बेगूसराय में एसटीपी का निर्माण करेगा और इन संयंत्रों के लिए 15 वर्षों के लिए संचालन और रखरखाव संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा। छपरा और बेगूसराय के ये सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी परियोजनाएं सीवेज एकत्र करेंगी और उसे भूमिगत सीवरेज नेटवर्क के माध्यम से उपचार संयंत्रों तक पहुंचाएंगी, जहां सीवेज को केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन के दिशानिर्देशों के अनुसार शोधित किया जाएगा। शोधन के बाद सीवेज को नालों में छोड़ दिया जाएगा।


