February 18, 2026

झूठ की खेती करने वाले बाज आएं केजरीवाल-राहुल रंगा, पीके का दहल रहा कलेजा : मनु

पटना। जदयू के नेता व न्याय मंच बिहार के संयोजक मनोज लाल दास मनु ने कहा कि ट्विटर पर चार लाख बिहारियों व पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली में खाना खिलाने वाले सीएम केजरीवाल जहां झूठ की खेती कर रहे हैं, वहीं कांगे्रस नेता राहुल गांधी नरेंद्र चालीसा पढ़ने में लगे हंै, इसलिये इन दोनों ने तय कर लिया है कि लॉकडाउन को तोड़ कर रहेंगे। केजरीवाल ने पहले बिजली, पानी का कनेक्शन काटा, उसके बाद बस से भरकर अपने-अपने प्रदेश जाने के लिये भेज दिया और अब झूठा बयानबाजी कर रहे हैं। मनु ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता और बाहर रहने वाले बिहारियों के लिये जो किया है, वो सभी मुख्यमंत्रियों के लिये अनुकरणीय है।
मनु ने आगे कहा कि जदयू से निष्कासित होने के बाद अपनी मानसिक स्थिति खो देने वाले तथाकथित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को खराब लग रहा है। उन्हें सीमा पर आने वाले लोगों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा से दिल दहल रहा है। इन्होंने अपना दिल केजरीवाल को दिया है, जिसने बिहार व पूर्वांचल के लोगों को ही दहला दिया। भाट बन चुके प्रशांत किशोर भाटगिरी ही करें, उनकी जरूरत बिहार के लोगों को नहीं है।

You may have missed