झाड़ फूंक कराने के लिए दानापुर से कच्ची दरगाह आयी महिला लापता, परिजन परेशान
फतुहा। शनिवार को कच्ची दरगाह बाजार से एक तीस वर्षीय महिला के लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह महिला बीते शुक्रवार की सुबह से ही लापता है। परिजन खोजबीन में लगे हैं लेकिन अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि दानापुर के मठियापुर निवासी उमेश प्रसाद की पत्नी रुबी देवी अपनी मां नीलम देवी के साथ मजार पर झाड़-फूंक कराने कच्ची दरगाह आयी थी। प्रकिया खत्म कर वह नाश्ते के लिए एक होटल में दोनों गयी। इसके बाद महिला की मां ऑटो देखने गयी और वापस लौटी तो वह महिला वहां से लापता थी। परिजनों ने इस बात की सूचना नदी थाना को भी दी है। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रुप से कमजोर थी। थाना प्रभारी सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि परिजनो की सूचना पर महिला की तलाश की जा रही है।


