February 15, 2026

झाझा-पटना-डीडीयू जंक्शन रेलखंड पर चलने वाली 09 और ट्रेनों की गतिसीमा में वृद्धि

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ-साथ रेल क्षमता में वृद्धि और आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कार्यों को क्रमवार पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में झाझा-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर चलने वाली 09 और ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा में वृद्धि के साथ दानापुर मंडल में अब कुल 21 ट्रेनों का परिचालन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से किया जा सकेगा। इससे समय पालन में वृद्धि तो होगी ही, साथ ही इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। विदित हो कि इसके पूर्व दानापुर मंडल की 12 ट्रेनों की गतिसीमा में वृद्धि की जा चुकी है।
इस क्रम में गाड़ी संख्या 02567/02568 सहरसा-पटना-सहरसा स्पेशल, 04019/04020 आनंदविहार टर्मिनल-अगरतल्ला-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल, 03245-03246 राजेंद्रनगर टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल, 05485/05486 कटिहार-दिल्ली-कटिहार स्पेशल, 02787/02788 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल, 03391/03392 राजगीर-नई दिल्ली-राजगीर स्पेशल, 03293/03294 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल, 06509/06510 बेंगलुरू-दानापुर-बेंगलुरू स्पेशल तथा 09447/09448 अहमदाबाद- पटना-अहमदाबाद स्पेशल सहित 09 ट्रेनों की गतिसीमा में वृद्धि की गयी है। बता दें पूर्व मध्य रेल द्वारा पिछले दिनों कई महत्वपूर्ण रेलखंडों पर ट्रेनों की गतिसीमा में वृद्धि की जा चुकी है।

You may have missed