जीतन राम मांझी को कोरोना से स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन
फुलवारी शरीफ। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हम कार्यकर्ताओं ने फुलवारी शरीफ और पुनपुन में पूजा अर्चना एवं हवन का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश महासचिव नीतीश कुमार दांगी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा, अनुसूचित जाति-जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी राजेश्वर मांझी, महेंद्र मालवीय, संजय मांझी, धर्मेंद्र मांझी, सुजीत कुमार, अजय मांझी, राकेश, राजेश वर्मा, राकेश पोद्दार और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा जीतन राम मांझी को कोरोना वायरस से जल्द स्वस्थ होने के लिए के लिये करोड़ीचक व पुनपुन के डुमरी में हवन पूजन करके भगवान से प्रार्थना किया गया।


