February 15, 2026

जान लिजिए किस पार्टी में कितने हैं करोड़पति विधायक, जदयू विधायिका हैं सबसे अमीर

पटना। कहा जाता है कि बिहार की राजनीति में ‘बल’ के साथ ‘धन’ का टॉनिक भी काम करता है। जिसके पास धन और बल है उसके लिए चुनावी वैतरणी पार करना आसान होता है। यहीं कारण है कि आम जनमानस कि इन दोनों चीजों पर निगाह रहती है कि कौन प्रत्याशी धन से तगड़ा है और किसके बाजू में ताकत है। आपको बता दें कि बिहार में करोड़पति विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में बिहार में 160 विधायक करोड़पति हैं। इसका खुलासा एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है।
बिहार चुनाव के पहले एडीआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 240 विधायकों में से 67 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। इसमें सबसे ज्यादा राजद और जदयू के विधायक करोड़पति हैं। दो पार्टियों के 51-51 विधायक करोड़पति हैं। बिहार के दो ऐसे भी विधायक हैं जिनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा है। खगड़िया सीट से जदयू की विधायक पूनम देवी बिहार विधानसभा की सबसे अमीर विधायक हैं, उनके पास 41 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वहीं भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बता दें पूनम देवी दो बार से लगातार चुनाव जीतती आ रहीं और जदयू ने इस बार भी भरोसा जताया है। वह खड़िया सीट से मैदान में हैं।

You may have missed