February 27, 2026

PATNA : जानीपुर में डीलर के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, डीलर का कोटा होगा रद्द

फुलवारी शरीफ। पटना के जानीपुर में खराब राशन मिलने से नाराज लोगों ने जानीपुर बाजार में रोड को जाम कर शनिवार को विरोध किया और डीलर का कोटा रद्द करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रखंड के सोरमपुर पंचायत के डीलर सुरेंद्र प्रसाद पर लोगों ने मनमानी तरीके से अनाज वितरण करने, हर माह केरोसिन नहीं देने, अनाज कम देने सहित दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रहे थे। सड़क जाम कर रहे लोगों ने डीलर का लाइसेंस रद्द कराने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन कर रहे लोग सड़क पर बांस बल्ले लगाकर पूरी तरह आवागमन बाधित कर दिया, जिससे इस मार्ग पर जाम लग गया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मुखिया के साथ मिलकर लोगों को समझाया और सड़क जाम समाप्त कराया। मुखिया पति राज कुमार ने बताया कि डीलर काफी दिनों से मनमानी कर रहा था, जिसकी शिकायत की गयी थी। इसके बावजूद डीलर पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में गुस्सा था। वहीं सदर एसडीओ ने मार्केटिंग आॅफिसर को कार्रवाई के लिए कहा है। मार्केटिंग आॅफिसर भूपेन्द्र ने लोगों को आश्वासन दिया है कि तीन दिनों में डीलर सुरेन्द्र प्रसाद का कोटा रद्द कर दिया जायेगा।

You may have missed